बंगाल: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासी बाजार गरमा गया है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई। इस झड़प में 25 बीजेपी कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। दरअसल, रविवार को बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया था, जिसके विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 12 घंटे का बंद बुलाया। वहीं विरोध के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पार्टियों में झपड़ हो गई। जिसमें 25 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। दोनों पार्टियों के बीच झड़प के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।
यह भी पढ़ें: पत्नी को कमरे में बंद कर कॉन्स्टेबल ने तीन बच्चों की कर दी हत्या, फिर खुद कबूला जुर्म..
जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार,काकीनाड़ा इलाके में रविवार को कथिर तौर पर पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह घायल हो गए थे। जिसके बाद घायल अवस्था में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को भाटपारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालात को गंभीर देख उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया। बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे का बंद बुलाया।